राशिफल 9 अगस्त 2026: 9 अगस्त, रविवार को कई राशियों के लिए कामकाज, कारोबार और पारिवारिक मामलों में दिन अहम रह सकता है। मेष राशि वालों की किसी खास दोस्त की मदद से बड़ी समस्या सुलझने के संकेत हैं। तुला राशि वालों को अच्छा बिजनेस ऑफर मिल सकता है और रियल एस्टेट से जुड़ी डील आगे बढ़ने के योग हैं। वृश्चिक राशि के कारोबार में मुनाफे की भी संभावना है। जाने सभी राशियों का राशिफल।
मेष
दोस्त की मदद से बड़ी समस्या सुलझ सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में सावधानी रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। नौकरी में काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ समय बिताने से माहौल अच्छा रहेगा।वृष
मेहनत का फायदा उठाने का दिन है। क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। कारोबार में नया एग्रीमेंट हो सकता है, इसलिए शर्तें ध्यान से पढ़ें। नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए उम्मीद बन सकती है।मिथुन
धार्मिक गतिविधियों के लिए समय निकालें। गैरकानूनी काम से दूर रहें। युवाओं को गलत संगत से बचना चाहिए। पार्टनरशिप से पहले सोच-विचार जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।कर्क
अनुभवी लोगों की सलाह से नई योजना आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थियों की समस्या दूर होने के संकेत हैं। खरीदारी में धोखे और गैरजरूरी खर्च से बचें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा।सिंह
मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। प्रॉपर्टी के काम में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गलत रास्ते से सफलता पाने की कोशिश न करें। कारोबार में सावधानी जरूरी है।कन्या
सुबह जरूरी कामों की योजना बनाएं। दोपहर बाद काम आसानी से बन सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर बड़ा बदलाव टालें। विदेश से जुड़े कारोबार में परेशानी रह सकती है।तुला
घर की मरम्मत या सुधार के काम हो सकते हैं। कारोबार बढ़ाने में प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अच्छा ऑफर मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़ी बड़ी डील के योग हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।वृश्चिक
धार्मिक गतिविधियों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। कारोबार में अच्छे मुनाफे की संभावना है।धनु
काम और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रुकी पेमेंट मिलने के संकेत हैं। बिजनेस विस्तार का काम टालें। प्रॉपर्टी के दस्तावेज अच्छी तरह जांचें। घर में खुशी का माहौल रहेगा।मकर
प्रॉपर्टी से जुड़े काम में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जरूरी काम अधूरा न छोड़ें। घरेलू बजट का ध्यान रखें। कारोबार में परेशानी के बावजूद समाधान मिल सकता है।कुंभ
विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कारोबार में काम आगे बढ़ेंगे।मीन
आपकी योग्यता सामने आएगी। आलोचना की परवाह किए बिना काम पर ध्यान दें। गुस्से और विवाद से बचें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। रुकी पेमेंट मिलने और अच्छे ऑर्डर आने के संकेत हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










