Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश तेज होने की संभावना है। सुबह से अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में जोरदार बारिश की चेतावनी दी है।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 8 और 9 अगस्त को राज्य में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।झारखंड में 13 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
9 अगस्त को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। 10 और 11 अगस्त को बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 13 अगस्त तक राज्य में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से खरीफ फसलों को राहत मिली है। हालांकि निचले और शहरी इलाकों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है।22% कम है राज्य में बारिश
राज्य में अब तक औसत बारिश सामान्य से 22 प्रतिशत कम है। गढ़वा में 56 और पलामू में 53 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। देवघर में 48, कोडरमा में 43 और गिरिडीह में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची में कमी 8 प्रतिशत है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 9 और पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










