16 जनवरी को हुई थी वारदात
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 16 जनवरी 2025 को कर्नाटक के बीदर में हुई थी। ATM में नकदी डालने पहुंची कैश वैन को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने फायरिंग की। गोलीबारी में कैश कस्टोडियन की मौत हो गई, जबकि आरोपी बड़ी रकम लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बिहार में छिपे होने का सुराग मिला।तीर्थयात्रियों का भेष बनाकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करीब 20 दिनों तक गुप्त ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए तीर्थयात्रियों का भेष भी अपनाया, ताकि आरोपियों को किसी तरह का शक न हो। जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने बिहार के वैशाली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जमशेदपुर में तलाशी, हथियार और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को जमशेदपुर लाया गया। यहां पुलिस की तलाशी के दौरान कारतूस, दस्तावेज और हथियार बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे।दूसरे राज्यों की वारदातों से भी जुड़ सकते हैं तार
पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में दर्ज लूट और फायरिंग के मामलों में उनकी संभावित भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच आगे बढ़ने के साथ ATM कैश वैन लूट की इस वारदात से जुड़े अन्य आरोपियों और घटनाओं को लेकर भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











