Ranchi: राजधानी रांची में नशे के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास एक महिला को कथित तौर पर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 16 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर बस से जुमार पुल पहुंचेगी और वहां से रांची शहर की ओर जाएगी। सूचना के सत्यापन के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 3:10 बजे जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में बैठी मिली। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया। Read More- पिठौरिया घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक और कार में मारी टक्कर-2 की मौत कई घायलस्टिक पाउच में रखा 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
तलाशी के दौरान उसके हैंडबैग से प्लास्टिक पाउच में रखा 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। इसके अलावा एक की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर बेचती थी महिला
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। Read More- Big Breaking : JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 384/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के पूर्व के दो मामलों में संलिप्त होने की जानकारी भी दी है। मामले की आगे जांच जारी है। Read More- राहुल गांधी ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र-छात्रों से सीधे मिलने की अपील
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











