Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन पर उतर आए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
भर्ती के सौदागर हेमंत इस्तीफा दो
प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार को घेरा। उनके हाथों में “भर्ती के सौदागर हेमंत इस्तीफा दो”, “नौकरी के मंडी बंद करो” और “दोषियों पर कार्रवाई करनी होगी” जैसे पोस्टर दिखाई दिए। भाजपा ने JPSC की CBI जांच, JSSC CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।सरकारी नौकरियों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप
भाजपा नेताओं का आरोप है कि सरकारी नौकरियों की भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे युवाओं के भविष्य पर असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह मानसून सत्र के दौरान सदन के भीतर और बाहर इस मुद्दे को लगातार उठाएगी। वहीं, मामले पर आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










