सड़क पर गिरा मलबा, आवागमन प्रभावित
दीवार गिरने के बाद सड़क पर मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क से मलबा हटाने की मांग की गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया। टीम ने दीवार का मलबा हटाकर सड़क को साफ कराया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।बढ़ सकती थी परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीनोब्ली स्कूल के मुख्य मार्ग पर सुबह के समय काफी आवाजाही रहती है। स्कूल खुलने और कार्यालय जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में यदि दीवार व्यस्त समय में गिरती तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। READ MORE:18 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की जर्जर और कमजोर दीवारों का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते ऐसी दीवारों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












