लेवी वसूली की सूचना पर अलर्ट हुई थी पुलिस
Read More: कोडरमा में पुलिस- अपराधियों की मुठभेड़, बैंक लूट की साजिश का खुलासा! पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग बरवाअड्डा इलाके में लेवी या रंगदारी की रकम वसूलने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की ओर एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, एक गोली गश्ती वाहन के आगे के शीशे पर भी लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
पुलिस की कार्रवाई में इरफान और नन्हे के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। मौके से दो पिस्टल बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।मौके पर पहुंचे धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुर्मीडीह-निरंकारी चौक मार्ग पर बैरिकेडिंग कर जांच की गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए रांची से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।मोबाइल फोन की जांच से खुल सकते हैं कई राज
पुलिस ने घायल आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एसएसपी के अनुसार, घटना के समय गोपी खान के आरोपियों से मोबाइल पर संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस अब मोबाइल चैट और कॉल डिटेल समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि आरोपी किससे लेवी या रंगदारी वसूलने जा रहे थे और उन्हें इसके लिए किस तरह के निर्देश दिए गए थे। Read More: देवेंद्र नाथ महतो का अनशन खत्म, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पिलाया जूसइरफान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, इरफान आलम उर्फ टुन्ना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और नन्हे के साथ उसके संपर्क की भी जांच कर रही है। फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। बरवाअड्डा मुठभेड़: क्या-क्या हुआ? • लेवी/रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस ने गश्त बढ़ाई। • निरंकारी चौक के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। • पुलिस के अनुसार, संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। • जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए। • तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। • पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद किए। • घायल आरोपियों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। • पुलिस मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। • फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। आरोपियों को लेकर पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप जांच का विषय हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











