Jharkhand: झारखंड कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के माध्यम से प्रतियोगी एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी परीक्षाएं आयोजित कराना बंद करने की मांग की है। उन्होंने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए चिंता का विषय बताया।
डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि NTA द्वारा करीब तीन महीने पहले आयोजित UGC-NET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के बाद अंग्रेजी, समाजशास्त्र और वाणिज्य विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र महीनों मेहनत करते हैं, परीक्षा शुल्क जमा करते हैं और कई बार दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी होने से छात्रों की मेहनत और भविष्य प्रभावित होता है।
उन्होंने NEET परीक्षा को लेकर सामने आए पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं का भी उल्लेख किया। डॉ. राजीव ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि NTA के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित कराने की व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का संचालन सरकार के किसी सक्षम अंग या वैधानिक संस्था के माध्यम से कराया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था मिल सके।
उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े परीक्षा तंत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Netaji Subhas Chandra Bose की 81वीं पुण्यतिथि: 18 अगस्त 1945 की वह रहस्यमयी घटना, जिसने आज तक छोड़े कई सवाल
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











