JSSC-CGL और TDPL की परीक्षाओं पर सरकार के फैसले का स्वागत, कांग्रेस ने कहा- युवाओं के हित में उठाया निर्णायक कदम
JSSC-CGL समेत TDPL द्वारा 2014 से आयोजित परीक्षाओं और परिणामों को रद्द करने के सरकार के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया। CID जांच और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग।
Ranchi:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू ने JSSC-CGL परीक्षा समेत वर्ष 2014 से TDPL (TSR Data Processing Private Limited) एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं और उनके परिणामों को रद्द किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे झारखंड के छात्र-छात्राओं और युवाओं के लंबे संघर्ष की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार के संवेदनशील और निर्णायक कदम की सराहना की।
बिनय सिन्हा दीपू ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर लंबे समय तक शांतिपूर्ण संघर्ष किया। उनकी मांगों को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा गंभीरता से उठाया जाना महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों की मांगों को जायज ठहराया और इसके बाद सरकार की ओर से JSSC-CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जांच CID से कराने का फैसला भी महत्वपूर्ण है। इससे परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच का रास्ता खुलेगा और यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता का शिकार नहीं होना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं और उनके लिए परीक्षा की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में सरकार का फैसला युवाओं के बीच भरोसा बहाल करने की दिशा में अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे होने वाली परीक्षाओं में तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा हो और परीक्षा प्रक्रिया पर किसी तरह का सवाल न उठे।
बिनय सिन्हा दीपू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस विषय पर राजनीति के बजाय समाधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि JSSC-CGL और TDPL से जुड़ी परीक्षाओं को लेकर सरकार का निर्णय युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पुरजोर समर्थन करती है।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis