बुधवार, नवम्बर 18, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Eid Milad Un Nabi से पहले झारखंड में सुरक्षा सख्त, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

Eid Milad Un Nabi 2026: झारखंड में ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील जिलों, जुलूस, सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Eid Milad Un Nabi 2026

ईद-मिलाद-उन-नबी से पहले झारखंड में सुरक्षा सख्त

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Eid Milad Un Nabi 2026: झारखंड में ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। त्योहार की संभावित तिथि 26 अगस्त 2026 बताई जा रही है, हालांकि अंतिम तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करेगी। त्योहार के दौरान विभिन्न इलाकों में मिलाद, तकरीर, फातिहा, नात-ए-कलाम और जुलूस आयोजित किए जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।

पिछले विवादों को देखते हुए विशेष सतर्कता

पुलिस के दिशा-निर्देशों में राज्य के अलग-अलग जिलों में पूर्व में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए स्थानीय स्तर पर पहले से तैयारी करने को कहा गया है। बोकारो: वर्ष 2025 में तेनुघाट के नैनाटांड़ क्षेत्र में पर्व से पहले धार्मिक झंडे से छेड़छाड़ की घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। वहीं वर्ष 2021 में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में पशु क्रूरता से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। साहेबगंज: वर्ष 2019 में दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन और ईद-मिलाद-उन-नबी के दौरान कृष्णानगर तथा कुलीपाड़ा इलाके में कथित भड़काऊ नारेबाजी, पथराव और झड़प की घटनाएं हुई थीं। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई थी। हजारीबाग: वर्ष 2019 में लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नूरा में सजावट के लिए बांस लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव की घटना सामने आई थी।

जुलूस और संवेदनशील इलाकों की जुटाई जाएगी जानकारी

पुलिस मुख्यालय ने थाना स्तर पर जुलूस और संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी जुलूसों की संख्या, उनके आयोजकों एवं नेतृत्वकर्ताओं की जानकारी संकलित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों और पूर्व में विवादित रहे इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2021 से 2025 के बीच कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में शामिल रहे असामाजिक तत्वों की सूची भी तैयार करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को भी सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा बनाया गया है। पुलिस को ऐसे व्हाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक पेज और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करने को कहा गया है, जहां धार्मिक, जातीय या सामुदायिक भावनाओं को भड़काने वाली सामग्री प्रसारित किए जाने की आशंका हो। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शांति समितियों के साथ समन्वय पर जोर

प्रशासन को स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों तथा धार्मिक नेताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने को कहा गया है। विवाद की आशंका वाले मामलों का समाधान त्योहार से पहले ही बातचीत के जरिए करने पर जोर दिया गया है। पूर्व में सांप्रदायिक तनाव, हिंसा या अफवाह फैलाने के मामलों में शामिल रहे लोगों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। डीजे, भड़काऊ नारे और शराब पर सख्ती पर्व के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर के जरिए भड़काऊ या उत्तेजक गाने बजाने तथा आपत्तिजनक नारों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस की बिक्री और जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से आवश्यकता के अनुसार ड्राय डे लागू कर शराब की बिक्री पर रोक सुनिश्चित की जाएगी।
Eid Milad Un Nabi 2026: धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्ग की सुरक्षा पर फोकस
इबादतगाहों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। कम ऊंचाई वाले बिजली तारों और हाईटेंशन लाइनों से जुड़े संभावित जोखिमों को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। पीसीआर वाहनों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के जरिए त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। ईद-मिलाद-उन-नबी की तारीख चांद के दीदार के आधार पर अंतिम रूप से तय होगी। प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। ये भी पढ़ें: UGC-NET री-एग्जाम से गरमाया मुद्दा, NTA को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

Table of Contents

Toggle
  • पिछले विवादों को देखते हुए विशेष सतर्कता
    • जुलूस और संवेदनशील इलाकों की जुटाई जाएगी जानकारी
    • सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर
      • शांति समितियों के साथ समन्वय पर जोर
        • Eid Milad Un Nabi 2026: धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्ग की सुरक्षा पर फोकस
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
  • सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
Breaking News

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

नवम्बर 18, 2026
सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
झारखंड Jharkhand News

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

नवम्बर 18, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ
रांची Ranchi

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ

नवम्बर 18, 2026
Next Post
Dispute erupts over request to heat up a cold samosa; allegations of assault and robbery against a lawyer.

ठंडा समोसा गर्म करने को कहा तो भड़का विवाद, वकील से मारपीट और लूट का आरोप

Ranchi: Big update on Karamtoli-Science City flyover

Ranchi: करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर के टेंडर में बदलाव, 25 अगस्त को खुलेगी तकनीकी बिड

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

नवम्बर 18, 2026

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान

रांची के महिलौंग में धूमधाम से हुई मां जगद्धात्री पूजा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

हजारीबाग के गांवों में सियार का डर, दिनदहाड़े घर में घुसा जंगली जानवर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts