सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Jharkhand: झिलिया पुल का डायवर्सन बना मौत का रास्ता! हादसे के मुहाने पर रोज गुजर रहे वाहन

Jharkhand News: चिरकुंडा में झिलिया पुल का बदहाल डायवर्सन हादसे का कारण बनते-बनते बचा। कांवड़ियों से भरा ट्रैक्रर फिसलकर आधा लटक गया, करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand: Diversion at Jhiliya Bridge turns into a death trap

झिलिया पुल डायवर्सन की बदहाली ने बढ़ाई चिंता

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
चिरकुंडा(Jharkhand): झिलिया पुल निर्माण के लिए तैयार किए गए डायवर्सन की खराब हालत सोमवार को एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। कांवड़ियों से भरा एक ट्रैक्रर डायवर्सन रोड पर फिसलने के बाद आधा लटक गया। ट्रैक्रर में सवार लोगों की जान पर बन आई। हालांकि, राहत की बात रही कि ट्रैक्रर पूरी तरह नहीं पलटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद डायवर्सन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन चालक फंसे रहे। काफी प्रयास के बाद ट्रैक्रर को डायवर्सन से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

जर्जर डायवर्सन पर हर दिन जान जोखिम में

लगातार हो रही बारिश के कारण डायवर्सन की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्सन पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

घटना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

सोमवार को ट्रैक्रर के डायवर्सन से आधा लटक जाने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि आखिर विभाग कब इस समस्या को गंभीरता से लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही डायवर्सन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा?

Jharkhand: नागेंद्र कुमार पहले ही जता चुके हैं आशंका

झिलिया पुल और डायवर्सन की बदहाल स्थिति को लेकर माले नेता नागेंद्र कुमार लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि यदि बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो क्षेत्र में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सोमवार की घटना ने एक बार फिर डायवर्सन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज सवारियों से भरा ट्रैक्रर पलटने से बाल-बाल बच गया, लेकिन अगली बार हालात इतने सामान्य रहेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से डायवर्सन की तत्काल मरम्मत कराने, जलजमाव और फिसलन की समस्या दूर करने के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

📌 यह भी पढ़ें:
  • आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव
  • Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

Table of Contents

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Toggle
  • जर्जर डायवर्सन पर हर दिन जान जोखिम में
    • घटना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी
      • Jharkhand: नागेंद्र कुमार पहले ही जता चुके हैं आशंका
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

आज बैंक खुले हैं या बंद 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली
Breaking News

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

सितम्बर 28, 2026
Hemant government is covering up the allegations of corruption made under the Whistle Blower Act: Pratul Shahdev
झारखंड Jharkhand News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

सितम्बर 28, 2026
'बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी' हिंदी संदेश के साथ खुले बैंक लॉकर का समाचार थंबनेल
Breaking News

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

सितम्बर 28, 2026
Next Post
Police detained ABVP activists who had set out to lay siege to the Legislative Assembly

विधानसभा घेराव करने निकले ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया डिटेन, पुराने विधानसभा के पास रोका गया मार्च

Ranchi district administration to transport students returning from the protest

Ranchi: आंदोलन से वापस लौटने वाले छात्रों को पहुंचाएगी रांची जिला प्रशासन, जारी किए ड्राइवरों के मोबाइल नंबर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

सितम्बर 28, 2026

आज बैंक खुले हैं या बंद? जानिए क्यों टल गई 3 दिन की बैंक हड़ताल और क्या है 5-डे वर्किंग पर नया अपडेट

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए: प्रतुल शाहदेव

Bank Strike News: बैंकों में आज से होने वाली हड़ताल टली, IBA और यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra