70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का बनेगा डिजिटल कार्ड
बैठक में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को चिन्हित कर उनके लिए वय वंदना डिजिटल कार्ड* बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली गई। इसके लिए पात्र लाभुकों की पहचान के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता, सहिया, सेविका और सहायिकाओं को भी डिजिटल आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।14 अंकों की डिजिटल हेल्थ आईडी से सुरक्षित रहेगा स्वास्थ्य रिकॉर्ड
Read More: Ranchi के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए किन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली डिजिटल हेल्थ आईडी के जरिए लाभुकों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके तहत डॉक्टर की पर्ची और जांच रिपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जा सकेंगे। इससे मरीजों को इलाज के दौरान पुराने मेडिकल रिकॉर्ड साथ लेकर चलने की जरूरत कम होगी और अधिक व्यवस्थित तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।31 अगस्त तक पूरा करना होगा डेटा ट्रांसफर
बैठक में राज्य के सभी अस्पतालों को HIMS 2.0 के तहत जोड़ने और पात्र निजी अस्पतालों का डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करने को लेकर समय सीमा तय की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और सी-डैक की संयुक्त टीम को इस प्रक्रिया को 31 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, OTP उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में चेहरे की पहचान के माध्यम से सत्यापन की सुविधा भी इस्तेमाल की जाएगी। इसके अलावा दवा दुकानों को स्वास्थ्य संस्थान पंजीकरण से जोड़ने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा।दवा दुकानों और फार्मेसी सिस्टम पर भी निगरानी
राज्य फार्मेसी परिषद, औषधि निरीक्षक और औषधि निदेशालय को इस व्यवस्था में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पंकज अरोड़ा, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह और डॉ. शैलेश यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












