Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, परिजनों की सजगता के कारण समय रहते उसकी जान बचा ली गई। घटना सतडीहा गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सतडीहा निवासी सदानंद यादव मंगलवार को फेसबुक पर लाइव आया और इसी दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसकी लाइव वीडियो देख रहे थे और लगातार उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए समझा रहे थे। इसी बीच सदानंद ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया और युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई।
संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि सदानंद यादव पिछले करीब एक साल से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में था। पैतृक घर के बंटवारे को लेकर उसका अपने भाई परमसांद यादव के साथ विवाद चल रहा है। सदानंद ने आरोप लगाया है कि उसका भाई उसे लगातार परेशान करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। फेसबुक लाइव के दौरान भी युवक ने अपने पारिवारिक विवाद और उससे जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया। उसका यह भी आरोप है कि कुछ बाहरी लोग मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे विवाद और अधिक बढ़ गया है।पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार और एसआई शमसुद्दीन खान मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली और उसका हालचाल जाना। थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: Koderma में चोरों का आतंक, तीन घरों में लाखों के जेवर और नकदी चोरी
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video











