Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लगा। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बाजार भारी बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,425 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 123 अंक की बढ़त के साथ 24,199 पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 150 अंक ऊपर जाकर 24,200 के स्तर के आसपास रहा। बैंक निफ्टी भी 333 अंक की बढ़त के साथ 57,570 के करीब कारोबार कर रहा था। बाजार में खास तौर पर आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
Share Market Today: टेमप्सेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ खुला
इस बीच थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने वाली कंपनी टेमप्सेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार, 20 अगस्त को खुल गया। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 285 से 300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज 50 शेयर है। यानी ऊपरी मूल्य पर न्यूनतम निवेश 15,000 रुपये होगा। आईपीओ 24 अगस्त तक खुला रहेगा।
Share Market Today: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर को लेकर उत्साह
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर को लेकर उत्साह बताया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक GMP करीब 220 रुपये है, यानी ऊपरी प्राइस बैंड से लगभग 73 फीसदी अधिक। हालांकि, GMP अनौपचारिक संकेतक है और इसमें लिस्टिंग तक बदलाव हो सकता है। अनुमानित लिस्टिंग मूल्य करीब 520 रुपये बताया जा रहा है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.