मेडिकल बोर्ड बनाकर युवाओं के स्वास्थ्य की हुई निगरानी
आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की गई। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रात में आंदोलन स्थल और अस्पताल पहुंचकर युवाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों मंत्रियों ने आंदोलनरत युवाओं से बातचीत की और उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके बाद बेहतर इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।खड़गे बोले- युवा देश का भविष्य
डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने युवाओं की बात सुनकर जिस संवेदनशील तरीके से आंदोलन का समाधान किया, वह सराहनीय है। खड़गे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूरी कैबिनेट, राज्य सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने तथा युवाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रयासों की भी सराहना की और डॉ. इरफान अंसारी समेत पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया।डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को बताया युवाओं का हमदर्द
मुलाकात के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को युवाओं का सच्चा हमदर्द बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और सरकार को पत्र लिखकर उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का संदेश दिया। डॉ. अंसारी के मुताबिक, राहुल गांधी के हस्तक्षेप से युवाओं के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि आंदोलन को लंबे समय तक जारी रखना युवाओं के भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता था, इसलिए सरकार ने संवाद और समाधान का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि युवाओं से बातचीत की जाए, उनकी बात सुनी जाए और उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए।झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी हुई चर्चा
बैठक में झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. इरफान अंसारी ने RIMS-2, नए मेडिकल कॉलेज, आधुनिक अस्पतालों, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, डिजिटल हेल्थ और AI आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी खड़गे को दी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बधाई दी। डॉ. अंसारी ने कहा कि युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि झारखंड समेत देशभर के युवाओं को उनके भविष्य को लेकर उम्मीद और भरोसा देने के लिए लगातार काम किया जाना जरूरी है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












