रविवार, नवम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधी घायल

हजारीबाग के गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के कथित गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में दो अपराधी घायल हुए, जबकि एक आरोपी जंगल में फरार हो गया।

अगस्त 22, 2026
in झारखंड Jharkhand News, क्राइम Crime
A A
Encounter between police and henchmen of the Rahul Dubey gang in Hazaribagh; two criminals injured.

Encounter between police and henchmen of the Rahul Dubey gang in Hazaribagh; two criminals injured.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

हजारीबाग: जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के कथित गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान गैंग के दो अपराधी घायल हुए हैं, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपियों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।

Table of Contents

Toggle
  • गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की चेकिंग
  • पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगे
  • दो अवैध हथियार, गोलियां और खोखा बरामद

गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की चेकिंग

पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी बाइक से भुरकुंडा की ओर से गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास पहुंचने वाले हैं। आशंका थी कि वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
सूचना के आधार पर गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन और उरीमारी थाना प्रभारी रथू उरांव पुलिस बल और सशस्त्र जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुराना कांटा घर रोड के पास पुलिस ने सघन वाहन जांच शुरू की।

📌 यह भी पढ़ें:
  • IITF-2026 में झारखंड की मोती खेती बनी आकर्षण का केंद्र, हजारीबाग में विकसित हो रहा विशेष क्लस्टर
  • संविधान दिवस पर झारखंड कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षक रैली’, अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक होगा मार्च
  • झारखंड की एलीट बॉक्सिंग टीम का चयन, पुरुष वर्ग में 8 और महिला वर्ग में 4 खिलाड़ियों को मिला मौका
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगे

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3:50 बजे भुरकुंडा की ओर से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
इसके बाद तीनों संदिग्ध बाइक छोड़कर पास के जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस का दावा है कि जंगल में पहुंचते ही आरोपियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
गोलीबारी में बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

दो अवैध हथियार, गोलियां और खोखा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो अवैध हथियार, जिंदा गोलियां और एक खोखा बरामद करने का दावा किया है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन अभियान चला रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपी किस वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में पहुंचे थे और उनके साथ गिरोह के और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं।
फिलहाल दोनों घायल आरोपियों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। मामले में पुलिस की जांच और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर रातभर शव के साथ सोता रहा पति-आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग Hazaribagh

पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर रातभर शव के साथ सोता रहा पति-आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 22, 2026
कतरास पुलिस ने चोरी के केबल वायर व औजार के साथ युवक को दबोचा, बिना नंबर की बाइक जब्त
धनबाद Dhanbad

कतरास पुलिस ने चोरी के केबल वायर व औजार के साथ युवक को दबोचा, बिना नंबर की बाइक जब्त

नवम्बर 22, 2026
IITF-2026 में झारखंड की मोती खेती बनी आकर्षण का केंद्र, हजारीबाग में विकसित हो रहा विशेष क्लस्टर
झारखंड Jharkhand News

IITF-2026 में झारखंड की मोती खेती बनी आकर्षण का केंद्र, हजारीबाग में विकसित हो रहा विशेष क्लस्टर

नवम्बर 22, 2026
Next Post
Ranchi Stray Dogs

Ranchi में आवारा कुत्तों पर बड़ा एक्शन, 2.1 करोड़ से बनेगा बर्थ कंट्रोल सेंटर

Breaking News: Report of a young man drowning in the Blue Pond at Tupudana; search team deployed.

Breaking News: तुपुदाना के ब्लू पॉन्ड में युवक के डूबने की सूचना, तलाश में जुटी टीम

पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर रातभर शव के साथ सोता रहा पति-आरोपी गिरफ्तार

पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर रातभर शव के साथ सोता रहा पति-आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 22, 2026

कतरास पुलिस ने चोरी के केबल वायर व औजार के साथ युवक को दबोचा, बिना नंबर की बाइक जब्त

IITF-2026 में झारखंड की मोती खेती बनी आकर्षण का केंद्र, हजारीबाग में विकसित हो रहा विशेष क्लस्टर

संविधान दिवस पर झारखंड कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षक रैली’, अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक होगा मार्च

ओमान में फंसी लोहरदगा की सुषमा टोप्पो की 8 महीने बाद घर वापसी, दूतावास ने की मदद

झारखंड की एलीट बॉक्सिंग टीम का चयन, पुरुष वर्ग में 8 और महिला वर्ग में 4 खिलाड़ियों को मिला मौका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts