रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान शाहिल कच्छप के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना और युवक की स्थिति की आधिकारिक तौर पर पूरी पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी मिलते ही तुपुदाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
तुपुदाना थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को ब्लू पॉन्ड में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
ब्लू पॉन्ड में पहले भी हादसों की बात
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाल सिरिंग स्थित इस पॉन्ड में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा को लेकर स्थायी और ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद प्रशासन की ओर से सक्रियता दिखाई जाती है, लेकिन कुछ समय बाद मामला शांत हो जाता है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर लापरवाही बरती जाती है।
फिलहाल युवक की स्थिति और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम की कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







