Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि साइबर ठग पुलिस के सूचना तंत्र से भी एक कदम आगे चलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि जहां पुलिस की सूचना और कार्रवाई खत्म होती है, वहीं से साइबर अपराधियों का खेल शुरू हो जाता है।
एप्लीकेशन का गलत इस्तेमाल कर शिकार बना सकते हैं साइबर अपराधी
दरअसल, मामला उन लोगों से जुड़ा है जिनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो जाता है, चोरी हो जाता है या फिर छिनतई का शिकार हो जाते हैं। पीड़ित व्यक्ति थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराता है, आवेदन देता है और उसके बाद अपनी जिम्मेदारी पूरी समझकर घर लौट जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ थाने में आवेदन देने से पीड़ित की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?
आरोप है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन और उनसे जुड़े सिम कार्ड तथा एप्लीकेशन का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी लोगों को अपना निशाना बना सकते हैं। ऐसे में मोबाइल के जरिए बैंकिंग से लेकर निजी जानकारियों तक के दुरुपयोग का खतरा बना रहता है।
साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने की तैयारी में जुटी पुलिस
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर पुलिस की ओर से कितनी गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है? क्या रांची जिला पुलिस के पास ऐसा कोई मजबूत तंत्र है, जिससे इन मोबाइलों का गलत इस्तेमाल करने वाले साइबर अपराधियों तक पहुंचा जा सके?
अब देखना यह होगा कि रांची पुलिस साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है, या फिर आम जनता इसी तरह साइबर ठगी का शिकार होती रहेगी? सवाल सीधा है-साइबर अपराधियों पर लगाम कब लगेगी और आम जनता को सुरक्षा कौन देगा?

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









