Chatra: रविवार की दोपहर चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू गांव में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग सुशी इंफ्रा कंपनी के दफ्तर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आठ राउंड फायरिंग करने की बात समने आ रही है। जिससे पूरे इलाके में अफऱा-तफरी मच गई है। वहीं घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग के द्वारा ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read More: JPSC Reformmanch अकाउंट की जांच तेज, CID ने X से मांगी ये अहम जानकारियां
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे मोटरसाइकिल पर चार नकाबपोश अपराधी मौके पर पहुंचे। दफ्तर के परिसर पर पहुंचते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी टंडवा मुख्य मार्ग की तरफ से तेजी से भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टंडवा थाना के पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई गोलियों के खोखे बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुजेट की जांच कर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी
गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट सामने आया, जिसमें गैंगस्टर राहुल दुबे ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में आर.एस. यादव समेत चतरा में कंपनी का काम देखने वाले अमरेश सिंह और संतोष यादव को गंभीर धमकी दी गई है। पोस्ट में आगे कंपनी के हजारीबाग साइडिंग और चतरा कार्यालय के कर्मचारियों, मुंशी व ड्राइवरों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।







