West Bengal: सुकांत मैदान इलाके में शनिवार रात बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जाने कैसे शुरू हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बच्चों के खेलने और मैदान में बैठने को लेकर हुई थी। मामूली कहासुनी बाद में बड़ों के बीच बहस में बदल गई। इस दौरान एक युवक को हल्की चोट भी लगी है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सड़क जाम की सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और जाम हटवाया।
पुलिस ने साफ किया है कि यह किसी भी तरह का सांप्रदायिक मामला नहीं है। यह पूरी तरह बच्चों के आपसी विवाद से जुड़ा मामला है।
पीस कमेटी बनाने का फैसला
पुलिस ने बताया कि भविष्य में ऐसे छोटे विवादों को रोकने के लिए इलाके में पीस कमेटी बनाई जाएगी। इसमें दोनों पक्षों के बुजुर्ग और गणमान्य लोग शामिल रहेंगे, ताकि छोटी बातों को आपस में बैठकर सुलझाया जा सके।
फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








