Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह करीब 9 बजे तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक तेज पानी आने के बाद कई बस्तियां प्रभावित हुईं। नेपाल पुलिस के मुताबिक अब तक 95 लोगों की मौत की खबर है।
Nepal Flood: 500 से अधिक लोग लापता, इनमें 133 भारतीय
नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार 500 से अधिक लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 133 भारतीयों समेत 300 से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल हैं। हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी रहने के बीच आंकड़ों में बदलाव संभव है।
नेपाली अधिकारियों ने इलाके में दोबारा बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। अधिकारियों के अनुसार जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई, वहां अभी भी करीब सात मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। इसके टूटने पर फिर से तेज बाढ़ आने की आशंका है।
Nepal Flood: रसुवागढ़ी-तिब्बत सीमा तक करीब 42 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त
बाढ़ का असर रसुवा से नुवाकोट और धादिंग होते हुए चितवन तक देखा गया है। टिमुरे, स्याफ्रुबेसी, हाकुबेसी, मेलुंग, सल्लेटार, शांतिबाजार, पैरेबेसी, खाल्टी बस्ती और बेत्रावती समेत कई इलाके प्रभावित हुए हैं। धादिंग के गल्छी तक पानी पहुंचने के बाद मुग्लिन की ओर भी खतरे की चेतावनी दी गई है।
बाढ़ में बेत्रावती से रसुवागढ़ी-तिब्बत सीमा तक करीब 42 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। स्याफ्रुबेसी से सीमा तक करीब 16 किलोमीटर सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव एजेंसियां प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








