Breaking News: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर 26 साल से चला आ रहा विवाद अब खत्म होने की बात सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे बिहार के किसानों और राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
Breaking News: अमित शाह की अध्यक्षता में बंटवारे को लेकर बनी सहमति
मुख्यमंत्री के मुताबिक, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।
समझौते के बाद बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगी
सम्राट चौधरी ने कहा कि समझौते के बाद बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे कृषि और खेती से जुड़े कार्यों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बेहतर जल उपलब्धता से किसानों को सिंचाई की सुविधा में राहत मिलने की बात कही गई है।
मुख्यमंत्री ने समझौते को बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, इसका लाभ झारखंड के लोगों को भी मिलेगा और दोनों राज्यों के हित में यह सहमति अहम है।
Breaking News: बिहार और झारखंड के कई इलाकों के लिए काफी अहम है सोन नदी
सोन नदी बिहार और झारखंड के कई इलाकों के लिए जल संसाधन का महत्वपूर्ण स्रोत है। ऐसे में जल बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होने को क्षेत्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने 26 साल पुराने विवाद के समाधान को बिहार के हित में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









