Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रभावित और विस्थापित परिवारों की लंबित समस्याओं को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित न्याय मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रांची में हुई। शिवनंदन बैंक्विट हॉल, साकेत नगर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कच्छप ने की। बैठक में प्रभावित परिवारों की समस्याओं और उनकी मांगों के समाधान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
मोर्चा के महासचिव संतोष कुमार गोप ने बैठक का संचालन करते हुए एयरपोर्ट से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों से आगे की कार्रवाई को लेकर सुझाव भी लिए।
7 सितंबर को एयरपोर्ट निदेशक को सौंपेंगे ज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर 2026 को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के निदेशक को मोर्चा की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में एयरपोर्ट से प्रभावित और विस्थापित परिवारों की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
मोर्चा के अनुसार, ज्ञापन में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, सड़क और नाली निर्माण, पानी की पाइपलाइन, बेहतर आवागमन की सुविधा और रोजगार से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
रोजगार में 75 प्रतिशत अवसर की मांग
बैठक में एयरपोर्ट में स्थानीय और प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग भी उठी। मोर्चा ने थर्ड और फोर्थ ग्रेड के रोजगार में 75 प्रतिशत अवसर स्थानीय एवं प्रभावित परिवारों के लिए सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से रखने का निर्णय लिया है।
मोर्चा का कहना है कि एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित परिवारों के अधिकारों और उनकी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का संकल्प
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रभावित और विस्थापित परिवारों के न्यायसंगत अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। मोर्चा ने कहा कि उनकी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष राजेश कच्छप, महासचिव संतोष कुमार गोप, उपाध्यक्ष रूपदेव साहू, कमल किशोर, आरती देवी, कृष्ण गोप, रवि एक्का, आनंद कुमार, रंजीत गोप, करुण गोप, जितेंद्र साहू, चंदेश्वर साहू, मनोहर साहू, संदीप गोप और शांति देवी समेत कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









