Big Breaking : राजधानी दिल्ली से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर तीन मंजिला एक इमारत अचानक गिर गई। हादसा करीब 1:30 बजे हुआ। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।
Big Breaking: हादसे में कुछ गाड़ियों के मलबे में दबे होने की आशंका
घटना के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग हथौड़ों की मदद से मलबा हटाने की कोशिश करते दिखे। हादसे में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इमारत में हॉस्टल चलता था। मलबे में बच्चों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय इमारत के अंदर कितने लोग या कितने बच्चे मौजूद थे।
Big Breaking: इमारतों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया
बचाव अभियान का मुख्य फोकस मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। आसपास की कुछ अन्य इमारतों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है।
फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या और इमारत गिरने की वजह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही नुकसान और फंसे लोगों की स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









