Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
निधन से झारखंड के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति
डॉ. वर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से झारखंड के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
डॉ. वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








