Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश से लौटे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 60 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
Jharkhand Weather Update: तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 सितंबर को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 10 से 12 सितंबर के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। लगातार बादल और बारिश के कारण रांची के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
Jharkhand Weather Update: गढ़वा, पलामू समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून ट्रफ मुजफ्फरनगर, बस्ती, डेहरी और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। रांची में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








