Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के ईटाय टांड गांव में बुधवार देर शाम खेत से 65 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ईटाय निवासी स्वर्गीय हृदय नारायण सिंह की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर से खेत में सब्जी तोड़ने के लिए निकली थीं महिला
परिजनों के अनुसार, उर्मिला देवी बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर से खेत में सब्जी तोड़ने के लिए निकली थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में दिनभर खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी
देर शाम ईटाय टांड स्थित खेत से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर खेत में अचेत पड़ी महिला पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। पहचान होने के बाद ग्रामीण और परिजन उर्मिला देवी के शव को घर ले आए।
ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई है कि खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान किसी विषैले जीव के काटने से उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









