Hazaribagh: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार को सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धनंजय कुमार देव के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जवान के मौत से मौत से गांव में शोक का माहौल है।
शुक्रवार को ही ड्यूटी के लिए रवाना होना था
बताया जा रहा है कि जवान की पोस्टिंग कोलकाता में थी और शुक्रवार को ही उन्हें ड्यूटी के लिए रवाना होना था। इसके लिए उनका टिकट भी बना हुआ था। इसी बीच जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि जवान के आत्महत्या करने के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार देव की मौत फांसी लगाने से हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मौत से जुड़े परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
मौत के पीछे की वास्तविक वजह जुटाने में जुटी पुलिस
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। किसी भी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जवान को शुक्रवार को ही कोलकाता स्थित अपनी पोस्टिंग पर लौटना था। इसी बीच उनकी मौत की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









