Dhanbad : धनबाद में गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के कोलकाता लेन स्थित गहिरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक निरसा थाना क्षेत्र के बेलकूपा व झिरका के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना में मृत राहुल मोदी झिरका गांव का रहने वाला था तथा उसका ननिहाल बागसुमा है। उसकी उम्र करीब 22 साल थी, जबकि टोपा मोदी 22 वर्ष बेलकूपा गांव का रहने वाला था। दोनों दोस्त थे और पढ़ाई करते थ।
गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रहे थे दोनो युवक
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक (नंबर जेएच10डीजी 6917) पर सवार होकर गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत, प्रमोद कुमार मिश्रा, बिरजू राम आदि दलबल के साथ पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
Read More- Breaking News: 25 सितम्बर को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की
हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटाया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराया।
Read More- कोडरमा में पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, डूबने से मौत
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत दोनों युवकों के परिवार वालों को सरकारी नियमानुसार पुलिस सहायता प्रदान करेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









