Dhanbad: धनबाद जिले के छोटकी खरगडीहा में शुक्रवार को मजदूर जूतेंद्र तुरी की मौत हो गई। उसका शव घर की छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था
बताया जाता है कि जूतेंद्र शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी करीब 15 दिनों से मायके में थी और वह घर में अकेला रह रहा था। शुक्रवार की सुबह उसका एक साथी मजदूर उसे काम पर बुलाने के लिए घर पहुंचा।
काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अंदर झांककर देखा। जूतेंद्र को फांसी के फंदे से झूलता देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।
Read More- कोडरमा में पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, डूबने से मौत
पुलिस ने मृतक का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया
सूचना पर एसआई विजय मंडल, रंधीर सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले जूतेंद्र अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहां से लौटने के अगले दिन ही उसने यह कदम उठा लिया। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी भी मौके पर पहुंची और सदमे में बार-बार अचेत होती रही।
प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग
परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन शुरू में पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। बाद में पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
Read More- Breaking News: 25 सितम्बर को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
स्थानीय समाजसेवियों ने मृतक के आश्रित परिवार की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









