रांची: Jharkhand के कुश्ती जगत के लिए एक और उपलब्धि सामने आई है। राज्य के जाने-माने राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी और राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजीव रंजन सिंह (भीम) को 75वीं ऑल इंडिया पुलिस खेल (कुश्ती) प्रतियोगिता के लिए टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है।
यह प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर 2026 तक हरियाणा के करनाल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पुलिस विभाग से जुड़े पहलवान कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे। राजीव रंजन सिंह प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजीव रंजन JSSPS में कुश्ती प्रशिक्षक के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी अधिकारी और प्रशिक्षक के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
रांची से करनाल के लिए हुए रवाना
टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त होने के बाद राजीव रंजन सिंह मंगलवार को रांची से करनाल के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता के दौरान वे कुश्ती मुकाबलों से जुड़ी तकनीकी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (आईएएस), अभिभावक के. रवि कुमार (आईएएस), खेल निदेशक छवि रंजन, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, JSSPS के CEO एन.के. झा समेत विभिन्न जिलों के कुश्ती संघों के अध्यक्ष और सचिवों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने उम्मीद जताई है कि राजीव रंजन सिंह प्रतियोगिता में अपनी तकनीकी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
Jharkhand कुश्ती के लिए अहम जिम्मेदारी
ऑल इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिता देश की प्रमुख पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन में तकनीकी अधिकारी के तौर पर Jharkhand से किसी प्रशिक्षक का चयन होना राज्य के कुश्ती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजीव रंजन सिंह की नियुक्ति से झारखंड के कुश्ती खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में भी उत्साह है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








