Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा जमशेदपुर के NH पर हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में एक कार की ट्रक से टक्कर हुई। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। तस्वीरों के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, हालांकि हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान समेत पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। आधिकारिक जांच और पुलिस की पुष्टि के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
नोट: यह खबर प्रारंभिक सूचना के आधार पर तैयार की गई है। मृतकों की संख्या, पहचान और हादसे के कारणों से संबंधित आधिकारिक जानकारी की पुष्टि का इंतजार है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







