शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

मंत्री Dipika Pandey Singh की बेटी तृषा की मौत पर झारखंड में शोक की लहर, CM समेत कई नेताओं ने जताई संवेदना

जमशेदपुर सड़क हादसे में मंत्री Dipika Pandey Singh की बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत पर CM हेमंत सोरेन, मंत्रियों, विधायकों और कई नेताओं ने शोक जताया।

सितम्बर 24, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Wave of grief in Jharkhand over the death of Minister Deepika Pandey Singh's daughter, Trisha; CM and several leaders express condolences.

Wave of grief in Jharkhand over the death of Minister Deepika Pandey Singh's daughter, Trisha; CM and several leaders express condolences.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~17 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने झारखंड को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री Dipika Pandey Singh की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी-मरीन ड्राइव के पास हुई, जहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Table of Contents

Toggle
  • CM हेमंत सोरेन ने कहा- संतान को खोने का दर्द शब्दों से परे
  • मंत्री इरफान अंसारी ने भी जताया दुख
  • संजय यादव और दीपक बिरुआ ने भी जताया शोक
  • कल्पना सोरेन और सुदीप गुड़िया ने जताई संवेदना
  • नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी जताया गहरा दुख
  • बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा ने भी जताया शोक
  • अजय नाथ शाहदेव समेत अन्य नेताओं ने भी जताई संवेदना

जमशेदपुर में हुई सड़क दुर्घटना में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की पुत्री के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग
  • झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल
  • भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाए-कांग्रेस का पलटवार
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

इस अत्यंत कठिन और दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…

— Pradip Kumar Varma (@PKVarmaRanchi) September 24, 2026

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट


तृषा सिंह के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और विपक्ष के नेताओं ने दुख जताया। सभी ने Dipika Pandey Singh और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

CM हेमंत सोरेन ने कहा- संतान को खोने का दर्द शब्दों से परे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तृषा सिंह समेत हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है।

जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026


मुख्यमंत्री ने दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

झारखंड सरकार में मंत्री एवं मेरी आत्मीय सहयोगी श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की पुत्री के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हृदयविदारक घटना से मैं बेहद व्यथित और स्तब्ध हूँ।

एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन…

— Radha Krishna Kishore (@radhakkofficial) September 24, 2026

मंत्री इरफान अंसारी ने भी जताया दुख

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की जानकारी साझा करते हुए Dipika Pandey Singh और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर…

अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया।

इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी…

— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) September 24, 2026

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report


उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

संजय यादव और दीपक बिरुआ ने भी जताया शोक

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने तृषा सिंह समेत चार लोगों के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए कहा कि Dipika Pandey Singh और उनके परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है। वहीं मंत्री दीपक बिरुआ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा कि संतान को खोने की पीड़ा किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होती है।

मंत्रिमंडल में साथी बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री तृषा सिंह जी सहित 4 लोगो के असामयिक निधन की दुखद खबर सुनकर मन बेहद दुःखी है।
दीपिका जी और पूरे परिवार के लिए यह अपार पीड़ा की घड़ी है। इस कठिन समय में मेरी पूरी संवेदना और प्रार्थना उनके साथ है।@DipikaPS

— Sanjay Prasad Yadav (@SPYadavGodda) September 24, 2026

कल्पना सोरेन और सुदीप गुड़िया ने जताई संवेदना

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि संतान को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जमशेदपुर NH हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में माननीय मंत्री बड़ी बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के असामयिक निधन की खबर ने मन को गहरे दुःख से भर दिया है।

अपनी संतान को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में…

— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) September 24, 2026


तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने भी हादसे को बेहद पीड़ादायक बताते हुए शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ हैं।

जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य सरकार में मेरी साथी मंत्री एवं बड़ी बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी सहित अन्य लोगों के निधन की अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक खबर से मन गहरे व्यथित है।

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए शब्दों में…

— Shilpi Neha Tirkey (@ShilpiNehaTirki) September 24, 2026

नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी जताया गहरा दुख

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने तृषा सिंह के निधन को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने से बड़ा दुख शायद ही कोई हो।

अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध कर देने वाला समाचार।

जमशेदपुर में आज सुबह हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की पुत्री के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इतनी कम उम्र में किसी अपने को खो देना पूरे परिवार के लिए शब्दों से परे पीड़ा है।

इस कठिन और…

— Deepak Prakash (@dprakashbjp) September 24, 2026


उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह के परिवार के साथ खड़े होने की बात कही और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा ने भी जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तृषा सिंह के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जमशेदपुर में हुए एक सड़क हादसे में झारखंड की माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के असामयिक निधन की दुखद सूचना मिली है।

मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

अंतिम जोहार !

— Champai Soren (@ChampaiSoren) September 24, 2026


उन्होंने कहा कि कम उम्र में संतान का निधन माता-पिता के लिए अपूरणीय क्षति है।

सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची के असामयिक निधन की हृदयविदारक सूचना से मर्माहत हूँ।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। @DipikaPS https://t.co/SZnnnTqUL4

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

— Babulal Marandi (@yourBabulal) September 24, 2026


पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी हादसे पर दुख जताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी तृषा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री एवं अन्य लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए जीवन का सबसे कठिन और असहनीय दुःख होता है।

— Arjun Munda (@MundaArjun) September 24, 2026

अजय नाथ शाहदेव समेत अन्य नेताओं ने भी जताई संवेदना

भाजपा नेता अजय नाथ शाहदेव ने भी सोशल मीडिया पर तृषा सिंह के निधन पर दुख जताया और दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने भी घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जमशेदपुर में हुए सड़क दुर्घटना में झारखण्ड सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की पुत्री के असामयिक निधन की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।

इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं दीपिका जी एवं उनके परिवार के साथ है। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।

— Ajay Nath Shah Deo (@ShahdeoAjay) September 24, 2026


जमशेदपुर के इस हादसे में चार लोगों की जान गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शोक संदेश

जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की पुत्री के असामयिक निधन पर श्री के. राजू, श्री केशव महतो कमलेश एवं श्री भूपेंद्र मरावी ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना… pic.twitter.com/ev6xFm4jxy

— INCJharkhand (@INCJharkhand_) September 24, 2026


 

 

सडक हादसे मे झारखण्ड सरकार की मंत्री दिपिका पांडेय सिंह जी की बेटी की दुर्घटना मे मौत होगई..*
*विनम्र और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि.ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में जगह बख़्शें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति शांति.*

— Haji Matloob Imam (@MatloobImam) September 24, 2026


 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था
खूंटी Khunti

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था

नवम्बर 13, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग

नवम्बर 13, 2026
झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल
झारखंड Jharkhand News

झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल

नवम्बर 13, 2026
Next Post
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक

झारखंड विधानसभा विशेष सत्र और MMDR संशोधन के खिलाफ सरकार की तैयारी

MMDR संशोधन पर झारखंड सरकार की बड़ी रणनीति, 25 सितंबर के बाद बदल सकती है तस्वीर

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था

उलिहातू से शुरू हुई राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा, 28 किलोमीटर चलकर खूंटी पहुंचा भाजपा का जत्था

नवम्बर 13, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे लोग

झारखंड के गांवों में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल

भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाए-कांग्रेस का पलटवार

कोडरमा में छत से गिरने पर महिला की जांघ में घुसा सरिया, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

होटवार जेल कांड पर गरमाई राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने जेल आईजी को हटाने की मांग की

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts