Koderma: कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया के बाद झुमरीतिलैया थाना पुलिस ने POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 24 वर्षीय आर्यन कुमार उर्फ भोला यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
नाबालिग की ओर से थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक, आरोपी युवक करीब तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोप है कि अब युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
मामले की शिकायत मिलने के बाद झुमरीतिलैया थाना पुलिस ने POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












