Ranchi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य और अहिंसा ही मानवता का मार्ग
इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा, शांति, सादगी और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, क्योंकि हिंसा, सामाजिक भेदभाव, असहिष्णुता और पर्यावरण संकट से जूझती दुनिया को उनके सिद्धांत एक नई दिशा देने की प्रेरणा देते हैं।
गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य की शक्ति, अहिंसा का साहस और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता ही एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और मानवीय समाज की आधारशिला है। उनके विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने और बेहतर भविष्य के निर्माण का मार्ग भी हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











