Ranchi: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और पूरे मामले को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह अब तक न तो किसी थानेदार, डीएसपी या एसपी से मिले हैं और न ही मुख्यमंत्री या पीड़ित परिवार के परिजनों से उनकी कोई मुलाकात हुई है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके पास विधायक जरूर आए, लेकिन वह खुद किसी के पास नहीं गए। ऐसे में उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का आधार क्या है।
अभिषेक भारती को एक साजिशकर्ता गैंग यहां लेकर आया था
अभिषेक भारती की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भूषण बाड़ा ने आरोप लगाया कि अभिषेक भारती को एक साजिशकर्ता गैंग यहां लेकर आया था। उन्होंने दिलीप तिर्की और उनकी कंपनी का नाम लेते हुए कहा कि यह गैंग पिछले करीब एक महीने से उनके खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा था।
13 नवंबर को हुई घटना से पहले भी इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं। विधायक ने आरोप लगाया कि अभिषेक भारती इस कथित गैंग का लीडर बनकर काम कर रहा था।
सभी साजिशकर्ताओं को एक-एक गिरफ्तार किया जाए
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी लोग साजिश में शामिल हैं, उन्हें एक-एक कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि साजिश में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो और उन्हें जेल भेजा जाए।
भूषण बाड़ा ने दोहराया कि उनकी मांग है कि मामले की साजिश में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







