Share Market: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त के साथ 84,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा चढ़कर 25,850 के आसपास पहुंच गया। बाजार में मेटल और IT सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।
Share Market: फूडलिंक एफ एंड बी का IPO खुला
निवेशकों के लिए आज एक और मौका खुला है। मुंबई की लग्जरी फूड सर्विस कंपनी फूडलिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड का IPO 26 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इसमें 30 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर इश्यू का कुल आकार 360.76 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसमें न्यूनतम निवेश 14,898 रुपये करना होगा।
Read More- हजारीबाग में शादी के रश्मों के बीच चली गोली-एक की मौत और दूसरा गंभीर
Share Market: सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 9,680 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। यह पिछले 13 महीनों का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है।
Read More- कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
वहीं, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 3,907 रुपये घटकर 1.21 लाख रुपये रह गई। IBJA के मुताबिक, सोना अपने 1.76 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर से करीब 32% और चांदी 3.80 लाख रुपये के ऑलटाइम हाई से लगभग 63% नीचे आ चुकी है। बाजार की इस उठापटक पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







