Ranchi: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा और आजसू के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। हाथों में सरकार विरोधी नारों वाली तख्तियां लेकर विधायक धरने पर बैठ गए और हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आजसू विधायक तिवारी महतो भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
खनिजों की लूट बंद हो-हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी विधायकों ने राज्य की खनिज संपदा और उससे मिलने वाले राजस्व में क्षेत्रीय हिस्सेदारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनकी तख्तियों पर ‘खनिजों की लूट बंद हो’ और ‘जिस क्षेत्र से जितना राजस्व, उस क्षेत्र की उतनी हिस्सेदारी’ जैसे नारे लिखे थे। बालू, कोयला और पत्थर के कथित अवैध दोहन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया।
Read More- हजारीबाग में शादी के रश्मों के बीच चली गोली-एक की मौत और दूसरा गंभीर
पत्रकारों पर हमले और राज्य की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
विधायकों ने छात्रों के भविष्य, पत्रकारों पर हमले और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की गई।
Read More- कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
इसके अलावा वृद्धा और दिव्यांग पेंशन का मुद्दा भी प्रदर्शन में शामिल रहा। विपक्षी विधायकों ने इन सवालों के जरिए सरकार की नीतियों और कामकाज पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







