Ranchi: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित मामले में सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा जंगल से की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी का पता लगाया था।
अपहरण करने और दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ बयान दिलवाने का आरोप
मामले को लेकर प्रेस वार्ता में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि पाकड़टांड़ थाना में एक नाबालिग के परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें अपहरण करने और दबाव बनाकर विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया था।
इस संबंध में पाकड़टांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दिलीप तिर्की को जोन्हा जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
Read More- Breaking News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेड पे में बढो़तरी का प्रस्ताव पारित
डीएसपी के अनुसार, मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









