गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

हजारीबाग में रित्विक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; कंपनी प्रबंधन को धमकी

केरेडारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर कथित प्रेस रिलीज वायरल। 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा, कंपनी प्रबंधन और स्टाफ को दी गई धमकी।

नवम्बर 19, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Rapid-fire shooting at the gate of Ritwik Company in Hazaribagh; Rahul Dubey gang claims responsibility and issues threats to the company management.

Rapid-fire shooting at the gate of Ritwik Company in Hazaribagh; Rahul Dubey gang claims responsibility and issues threats to the company management.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

हजारीबाग: झारखंड में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रित्विक कंपनी के गेट पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित प्रेस रिलीज सामने आई है, जिसमें राहुल दुबे गैंग ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

Table of Contents

Toggle
  • रित्विक कंपनी के गेट पर 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा
  • राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
  • पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ी चिंता

रित्विक कंपनी के गेट पर 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात अपराधियों ने केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित रित्विक कंपनी के गेट को निशाना बनाकर गोलीबारी की। सोशल मीडिया पर सामने आई कथित प्रेस रिलीज में 8 से 10 राउंड फायरिंग किए जाने का दावा किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की गिरफ्तार, परिवार को सता रही भाई की सुरक्षा की चिंता; बहन का वीडियो वायरल
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
  • सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर जारी कथित प्रेस रिलीज में राहुल दुबे गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संदेश में गोलीबारी को महज ट्रेलर बताते हुए कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी गई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

कथित प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यदि कंपनी प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों के अनुरूप व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के स्टाफ को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

इस संदेश में राहुल दुबे के साथ अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला के नामों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी इस प्रेस रिलीज की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ी चिंता

रित्विक कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

अब बड़ा सवाल यह है कि कंपनी प्रबंधन को निशाना बनाकर की गई इस गोलीबारी के पीछे वास्तविक वजह क्या है और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले गिरोह की इस घटना में क्या भूमिका है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Dilip Tirkey arrested in the Bhushan Bara case; family concerned about his safety—sister's video goes viral
झारखंड Jharkhand News

भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की गिरफ्तार, परिवार को सता रही भाई की सुरक्षा की चिंता; बहन का वीडियो वायरल

नवम्बर 19, 2026
रांची के इंद्रपुरी में गोली मारकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
क्राइम Crime

रांची के इंद्रपुरी में गोली मारकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 19, 2026
ओरमांझी में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक समेत दो घायल
रांची Ranchi

ओरमांझी में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक समेत दो घायल

नवम्बर 19, 2026
Rapid-fire shooting at the gate of Ritwik Company in Hazaribagh; Rahul Dubey gang claims responsibility and issues threats to the company management.

हजारीबाग में रित्विक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; कंपनी प्रबंधन को धमकी

नवम्बर 19, 2026

GTA 6 का दुनियाभर में क्रेज, गेम खेलने के लिए कंपनी ने दी छुट्टी-PM मोदी के पोस्ट ने खींचा ध्यान

भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की गिरफ्तार, परिवार को सता रही भाई की सुरक्षा की चिंता; बहन का वीडियो वायरल

विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में दिलीप तिर्की गिरफ्तार, अभिषेक भारती की तलाश जारी

रांची के इंद्रपुरी में गोली मारकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; महानदी कोलफील्ड्स का IPO खुला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts