Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंकों से अधिक की तेजी है और यह 25,300 के स्तर पर पहुंच गया है।
बाजार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इन सेक्टरों में निवेशकों की दिलचस्पी से बाजार को मजबूती मिली है।
Share Market: 23 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं निवेशक
इस बीच निवेशकों के लिए IPO बाजार से भी अहम खबर है। महानदी कोलफील्ड्स का IPO आज से खुल गया है। निवेशक इसमें 23 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। इश्यू का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके लिए न्यूनतम निवेश 14,960 रुपये करना होगा।
इस IPO के जरिए कोल इंडिया अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 9,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की संभावित लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है।
Read More- Breaking News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेड पे में बढो़तरी का प्रस्ताव पारित

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








