Ranchi: झारखण्ड में MMDR संशोधन विधेयक को लेकर विधानसभा की सियासत गर्म है। सारी विधायकों की अपनी अपनी राय तो लेकिन इस राय में किसी विधायक के तेवर भी बदले नजर आ रही है। कल जो विधायक इस बिल का विरोध कर रहे थे आज वही सरकार पर आरोप भी लगा रहे है। हम बात कर रहे है jlkm के विधायक जयराम महतो की। कल जब सदन में sir को लेकर चर्चा तेज थी तो वही आज विधायक जी के तेवर उल्टे नजर आइए।
JLKM विधायक जय राम महतो ने राज्य सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड पहले से ही आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। राज्य में कई योजनाएं आर्थिक अभाव के कारण लंबित हैं। ऐसे में अगर MMDR संशोधन विधेयक लागू होता है, तो झारखंड को दोहरी आर्थिक चोट लग सकती है। जय राम महतो के मुताबिक, इस संशोधन के कारण राज्य को खनिजों पर अतिरिक्त टैक्स, सेस और लेवी लगाने का अधिकार प्रभावित होगा, जिससे सालाना करीब 13 से 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, राज्य पर पहले से बकाया करीब 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की राशि भी अमान्य हो सकती है।
जय राम महतो ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वास्तव में झारखंड के आर्थिक हितों की चिंता है, तो उन्हें केवल MMDR संशोधन विधेयक तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे कथित अवैध खनिज कारोबार पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
अवैध खनिज कारोबार से 50 हजार करोड़ की कमाई का दावा
विधायक ने आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि झारखंड में कोयला, आयरन, बॉक्साइट और अभ्रक समेत कई खनिजों का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार हो रहा है। उन्होंने धनबाद और बोकारो का उदाहरण देते हुए कहा कि इन इलाकों में प्रतिदिन करीब 24 से 25 करोड़ रुपये का कोयला कारोबार होता है।
इसके अलावा हजारीबाग और रामगढ़ में भी कोयले का कारोबार होता है। वहीं, आयरन के मामले में जमशेदपुर और बॉक्साइट के मामले में लोहरदगा तथा गुमला जैसे जिले महत्वपूर्ण हैं।
विधायक जयराम महतो ने दावा किया कि राज्य में अवैध खनिज कारोबार से सालाना करीब 50 हजार करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। उनके आरोप के मुताबिक, इस कारोबार से होने वाली रकम सरकारी खजाने में जाने के बजाय राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और माफियाओं तक पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि अगर MMDR संशोधन से 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की चिंता की जा रही है, तो अवैध खनिज कारोबार से होने वाले कथित 50 हजार करोड़ रुपये के नुकसान पर भी सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
अवैध खनिज ढुलाई की गाड़ियों की सूची देने का दावा
जय राम महतो ने कहा कि उनके पास अवैध खनिज कारोबार से जुड़ी कई जानकारियां हैं। उन्होंने दावा किया कि खनिजों की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की एक विशेष कोडिंग होती है, जिसके आधार पर उन्हें रास्ते में पास कराया जाता है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक इन गाड़ियों की सूची, उनके नंबर और अवैध खनन से जुड़ी जानकारियां पहुंचाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर उनके पास नहीं है, लेकिन उनके पीएस का नंबर उपलब्ध है। वह इस माध्यम से गाड़ियों की सूची और संबंधित जानकारियां भेजेंगे। साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री को टैग कर भी इन मामलों को सार्वजनिक करेंगे। उनके मुताबिक, इसमें अवैध माइंस, डिपो और डीओ से जुड़ी जानकारियां भी शामिल होंगी।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी लगाए गंभीर आरोप
विधायक ने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले धनबाद में कोयला माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया की चर्चा होती थी, लेकिन अब उनके अनुसार पुलिस और प्रशासन के कुछ लोग भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।
जयराम महतो ने दावा किया कि कुछ थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी कथित तौर पर अवैध खनन के कारोबार में हिस्सेदारी लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने अपने सहयोगियों को ट्रैक्टर तक खरीदकर दिए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







