रविवार, नवम्बर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

शादी से पहले उठी अर्थी-स्कूटी से जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात हुआ हादसा। मृतकों में राज लोहरा और दुर्गेश ठाकुर शामिल। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रकों की जांच और लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की मांग की।

अक्टूबर 14, 2026
in गुमला Gumla
A A
शादी से पहले उठी अर्थी-स्कूटी से जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

शादी से पहले उठी अर्थी-स्कूटी से जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~4 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवडीहा पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Table of Contents

Toggle
    • पुलिस कर रही ट्रक की पहचान
  • बॉक्साइट ट्रकों की जांच की मांग

मृतकों की पहचान घाघरा निवासी राज लोहरा और टांगर सिकवार निवासी दुर्गेश ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों युवक स्कूटी से घाघरा से नवडीहा की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

📌 यह भी पढ़ें:
  • गुमला में स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत
  • दो सगे भाइयों पर पत्नियों की हत्या का आरोप, एंबुलेंस से शव ले जाकर जंगल में दफनाया
  • गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, डोमिनार बाइक से गिरकर दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

पुलिस कर रही ट्रक की पहचान

घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

बॉक्साइट ट्रकों की जांच की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दुर्घटना में शामिल ट्रक बॉक्साइट ढोने वाला वाहन हो सकता है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में कई बॉक्साइट ट्रक तेज रफ्तार से चलते हैं और रात में कुछ चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हैं। ग्रामीणों ने खलासियों द्वारा ट्रक चलाए जाने की शिकायत भी की।

इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवकों की शादी कुछ महीने बाद होनी थी। दुर्गेश ठाकुर का तिलक 24 अक्टूबर को निर्धारित था।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

ग्रामीणों ने उपायुक्त से बॉक्साइट ट्रकों के कागजात, चालकों के लाइसेंस और नशे में वाहन चलाने की नियमित जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

In Gumla, a tractor hit a brother and sister who were returning home from school; the girl died.
झारखंड Jharkhand News

गुमला में स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत

नवम्बर 28, 2026
दो सगे भाइयों पर पत्नियों की हत्या का आरोप, एंबुलेंस से शव ले जाकर जंगल में दफनाया
गुमला Gumla

दो सगे भाइयों पर पत्नियों की हत्या का आरोप, एंबुलेंस से शव ले जाकर जंगल में दफनाया

नवम्बर 25, 2026
गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, डोमिनार बाइक से गिरकर दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर
गुमला Gumla

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, डोमिनार बाइक से गिरकर दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

नवम्बर 21, 2026
Next Post
Doctors protest at RIMS and Sadar Hospital in Ranchi; warn of a strike starting November 21.

रांची के RIMS और सदर अस्पताल में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 21 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

रांची-टाटा NH-33 सड़क जाम-महिला कामगारों का भारी प्रदर्शन से वाहनों की कतार

रांची-टाटा NH-33 सड़क जाम-महिला कामगारों के भारी प्रदर्शन से वाहनों की कतार

झारखंड में सुबह कोहरे और ठंड का मौसम, 29 नवंबर 2026

झारखंड में बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत? 29 नवंबर से अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट

नवम्बर 29, 2026

रविवार का राशिफल 29 नवंबर 2026: ब्रह्म योग से किन राशियों को होगा लाभ? जानें भविष्यफल

अभिषेक भारती की रिहाई की मांग को लेकर लोकभवन के सामने भाजयुमो का प्रदर्शन, भूषण बाड़ा पर कार्रवाई की मांग

रांची के मोरहाबादी वेंडिंग जोन में 43 दुकानों का आवंटन होगा रद्द!

झारखंड स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना RIMS-2 का 3D मॉडल, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिखी परिकल्पना

सांसद मनीष जायसवाल के तीर्थ दर्शन महाअभियान के 100वें और 101वें जत्थे को किया गया रवाना

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts