Ranchi: राजधानी रांची के हुंडरू में वर्ष 2013 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा के अवसर पर नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पंडाल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा उर्फ दीपु और एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर तैयार पंडाल
पूजा समिति के अध्यक्ष मनोहर साहू हैं। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में कुलदीप गोप, बाबलू गोप, विदेशी गोप और मुकेश यादव समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समिति के संरक्षक के रूप में करुण गोप, कमल किशोर झा, गणेश गोप, सुरेश गोप, आर्यन, राज, छोटे लाल गोप और अभिषेक सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं।
समिति के सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर तैयार पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का अनुभव कराने का प्रयास किया गया है।










