Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बैजनाथ प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी करने गए थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस लौटने के दौरान रामगढ़ के पास हादसे में उनकी जान चली गई।
श्राद्ध कार्यक्रम की ड्यूटी कर वापस लौटने के क्रम में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ प्रजापति को सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी पूरी की और इसके बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के पास वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना में तैनात थे बैजनाथ
बैजनाथ प्रजापति पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना में तैनात थे। ड्यूटी से लौटते समय हुई इस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। उनके सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने उनके असामयिक निधन पर दुख जताया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.






