Ranchi: सेंट जेवियर्स कॉलेज, राँची की NSS Unit द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को NSS Foundation Day के अवसर पर ‘कलाकृति: Artistry Unleashed’ वार्षिकोत्सव एवं Alumni Meet आयोजित किया गया, जिसमें 40 से अधिक पूर्व NSS Volunteers शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. किशोर सुरिन, NSS Coordinator, राँची विश्वविद्यालय रहे। इस अवसर पर फादर डॉ. अजय मिंज, एस.जे., Vice Principal (Management) तथा डॉ. ज्योति इग्नेस टेटे, Evening In-Charge उपस्थित रहे। कार्यक्रम NSS Programme Officer डॉ. अनिर्बान गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
NSS से जुड़ी यादें और अनुभव साझा किए
समारोह में प्रभात रंजन, विजय प्रकाश, आकाश कुमार गिरी, आकाश कुमार मिश्रा एवं कृष्ण कुमार मिश्रा सहित 40 से अधिक पूर्व NSS Volunteers उपस्थित रहे। सभी ने NSS से जुड़ी यादें और अनुभव साझा किए, जिससे पूर्व एवं वर्तमान Volunteers के बीच जुड़ाव मजबूत हुआ।
कार्यक्रम में Music, Dance एवं अन्य Cultural Performances के साथ Group Photo Session भी आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों, Alumni और वर्तमान Volunteers ने भाग लिया।
समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसने सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देने, NSS परिवार के पुराने एवं नए सदस्यों को जोड़ने और ‘NOT ME BUT YOU’ के आदर्श को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








