शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

“शोध मूल्य-निर्पेक्ष होना चाहिए”-CUJ में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तीसरे दिवस पर दार्शनिक प्रतिमानों पर सारगर्भित विमर्श

दिसम्बर 3, 2025
in रांची Ranchi
A A
“शोध मूल्य-निर्पेक्ष होना चाहिए”-CUJ में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तीसरे दिवस पर दार्शनिक प्रतिमानों पर सारगर्भित विमर्श
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में आयोजित दो-सप्ताहिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) के तीसरे दिन की शुरुआत अत्यंत सकारात्मक वातावरण में हुई। दिन का शुभारंभ असम से आये एक प्रतिभागी द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुआ, जिसने पूरे दिन के सत्रों में आध्यात्मिकता और उत्साह का संचार किया। इस के बाद पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. (डॉ.) तपन कुमार बसंतिया के द्वारा विशिष्ट व्यक्तियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए दिन के कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

दिन के अकादमिक सत्र आईआईटी–आईएसएम धनबाद के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रो. अजीत कुमार बेहुरा द्वारा संचालित किए गए, जिन्होंने लगातार अत्यंत प्रभावशाली और विचारोत्तेजक व्याख्यान किए। अपने प्रथम सत्र में उन्होंने “शोध के दार्शनिक प्रतिमान” विषय पर विस्तार से चर्चा की और समझाया कि पूर्व-प्रत्यक्षवाद (प्री-पॉज़िटिविज़्म), प्रत्यक्षवाद (पॉज़िटिविज़्म) और उत्तर-प्रत्यक्षवाद (पोस्ट-पॉज़िटिविज़्म) जैसे दृष्टिकोण शोध की दिशा, उसकी मान्यताओं और वैचारिक आधार को किस प्रकार प्रभावित करते हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कांके डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत छह गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये बरामद
  •  Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, लिए जाएंगे अहम फैसले
  • JBVNL कंप्यूटर ऑपरेटरों को ‘हाईली स्किल्ड’ श्रेणी में रखने की मांग, CMD को ज्ञापन

प्रतिमानों के बदलाव को स्पष्ट करते हुए उन्होंने ‘Lord’ और ‘God’ के अर्थों में अंतर का उदाहरण देकर बताया कि संदर्भ बदलने पर शब्दों के मायने भी बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘Lord’ राजतंत्र में सर्वोच्च मानव शासक को दर्शाता है, जबकि ‘God’ सर्वोच्च दैविक और अधिभौतिक (मेटाफ़िज़िकल) सत्ता का प्रतीक है। प्रो. बेहुरा ने ज्ञानमीमांसा और सत्तामीमांसा की जटिल अवधारणाओं को सरल और बोधगम्य भाषा में समझाया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उनके सत्र में मनोवैज्ञानिक क्रांति से संबंधित तार्किक बहस ने, चर्चा को और अधिक गहराई प्रदान की। एक प्रतिभागी के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने अनुभव और अभिव्यक्ति के बीच के सूक्ष्म अंतर को रेखांकित किया, अनुभव पूरी तरह आंतरिक, व्यक्तिगत और अकथनीय होता है, जबकि अभिव्यक्ति भाषा-निर्भर होती है और हर व्यक्ति उसे अपने जीवन-अनुभवों के आधार पर भिन्न रूप में ग्रहण करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किसी समुदाय में “सत्य” अक्सर उस स्रोत की प्रामाणिकता पर निर्भर करता है जिससे ज्ञान प्राप्त होता है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

द्वितीय सत्र में उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि “शोध मूल्य-निर्पेक्ष होना चाहिए,” क्योंकि मूल्य, शोध को पक्षपातपूर्ण कर सकते हैं। इसलिए निष्कर्षों को निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रूप से प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। ऐसे ही प्रभावशाली उदाहरणों और तार्किक विश्लेषणों के माध्यम से प्रो. बेहुरा के व्याख्याओं ने प्रतिभागियों को यह समझने में सहायता की कि दार्शनिक आधार किस प्रकार शोध प्रश्नों, शोध विधियों और निष्कर्षों की व्याख्या का मार्गदर्शन करते हैं।

दिन का तीसरा सत्र झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष, प्रो. देव व्रत सिंह द्वारा संचालित किया गया। उनका विषय था— “मात्रात्मक और गुणात्मक शोध में नमूना-करण प्रक्रिया।” प्रो. सिंह ने नमूने (सैम्पल) की अवधारणा तथा अध्ययन की प्रकृति और उद्देश्यों के अनुसार उपयुक्त नमूना-आकार निर्धारित करने के महत्त्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने प्रोबैबिलिटी और नॉन-प्रोबैबिलिटी सैम्पलिंग तकनीकों के बीच के अंतर को स्पष्ट किया और गुणात्मक शोध में प्रयुक्त प्रमुख प्रणाली —जैसे उद्देश्यपूर्ण और स्नोबॉल सैम्पलिंग—पर भी चर्चा की।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

उन्होंने जोर देकर कहा कि नमूना-करण से संबंधित सावधानीपूर्ण निर्णय अत्यंत महत्त्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि नमूने की प्रतिनिधिकता शोध निष्कर्षों की सामान्यीकरण क्षमता को सीधे प्रभावित करती है। उनकी सरल व्याख्याओं और व्यावहारिक उदाहरणों ने प्रतिभागियों को विभिन्न शोध परिदृश्यों में मजबूत और संदर्भानुकूल नमूना-करण ढाँचा तैयार करने की उपयोगी दिशा-निर्देश प्रदान किए।
तीसरे दिन के सत्रों में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने प्रस्तुतियों की वैचारिक स्पष्टता, गहराई और उनकी व्यावहारिक प्रासंगिकता की सराहना की। चर्चाओं में ‘सामाजिक विज्ञान शोध’ के दार्शनिक, नैतिक और कार्यप्रणाली संबंधी पहलुओं पर गंभीर चिंतन को प्रोत्साहित किया गया। कई प्रतिभागियों ने अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर अनुभवों से जुड़ी सफल कहानियाँ भी साझा कीं, जिससे पूरे दिन का वातावरण सहयोगपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा। दिन का समापन प्रतिभागियों द्वारा विशेष वक्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ हुआ, जिसमें उनके मूल्यवान योगदानों की सराहना की गई।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

कांके डकैती कांड में बड़ा खुलासा, 14 अपराधियों की संलिप्तता; 4.24 लाख रुपये बरामद
क्राइम Crime

कांके डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत छह गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये बरामद

अक्टूबर 23, 2026
Ranchi: Jharkhand cabinet meeting on October 27; key decisions to be taken
Breaking News

 Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, लिए जाएंगे अहम फैसले

अक्टूबर 23, 2026
JBVNL कंप्यूटर ऑपरेटरों को ‘हाईली स्किल्ड’ श्रेणी में रखने की मांग, CMD को ज्ञापन
रांची Ranchi

JBVNL कंप्यूटर ऑपरेटरों को ‘हाईली स्किल्ड’ श्रेणी में रखने की मांग, CMD को ज्ञापन

अक्टूबर 23, 2026
Next Post
8 1

CM Hemant Soren को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट में हाजिरी से छूट

rashifal

4 दिसंबर का राशिफल: इन राशियों के लिए दिन होगा बढ़िया,खुलेंगे किस्मत के ताले!

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026 शनिवार मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

शनिवार को बन रहा व्याघात योग, जानें 12 राशियों के जीवन पर क्या पड़ेगा असर

अक्टूबर 24, 2026

कांके डकैती कांड का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत छह गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये बरामद

हिंदुस्तान केबल्स के पुराने आवास में मिला महिला का शव, रूपनारायणपुर में सनसनी

Breaking News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची पहुंचे, ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर हुआ स्वागत

हजारीबाग में अंगरक्षक की संदिग्ध मौत, भाजपा ने बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति

रांची में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts