रांची: क्षत्रिय गौरव मंच ने रांची में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 52 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की। इस दौरान पूर्व में एकता मंच के संयोजक रहे प्रवीण कुमार सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और क्षत्रिय समाज की मौजूदा सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर अपनी बात रखी।
प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज आज भी आंतरिक और बाहरी संघर्षों में उलझा हुआ है, जिसके कारण वह अपने मूल मुद्दों से भटक रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समाज की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई परिवार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। समाज की महिलाएं किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, जबकि पुरुषों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि समाज के इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों के बीच काफी अंतर आ गया है। अब जरूरत है कि समाज की जमीनी समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जाए।
मंच की ओर से बताया गया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज को एकजुट करना, उसकी समस्याओं को सामने लाना और सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रयास करना है।
इस सिलसिले में आगामी 5 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज की समस्याओं, संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








