नेपाल: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
मृतक की पहचान भारतीय नागरिक बसंत कुमार बलारा माडू के रूप में हुई है। घायलों में भारतीय नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल और न्यूजीलैंड का एक नागरिक शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की।
फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टरों की टक्कर
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर शामिल थे। सोलुखुम्बू के पुलिस प्रमुख मौसम तमांग ने बताया कि टक्कर के बाद फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार एक यात्री की मौत हो गई।
घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बचाव दल ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। बताया गया कि सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल पर पहुंचा और राहत कार्य में मदद की।
अधिकारियों के मुताबिक, फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रबिंद्र प्रजापति थे।
फिलहाल प्रशासन हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रहा है। दोनों हेलीकॉप्टरों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









