चांडिल परियोजना के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की
डैम परिसर में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ इसके विकास, पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बिजली उत्पादन और उससे जुड़े कार्यों के लिए भी योजना तैयार करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
विधायक कल्पना सोरेन समेत कई नेता रहे मौजूद
सीएम हेमंत सोरेन ने डैम और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पर्यावरण-अनुकूल दीर्घकालिक योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया। इसमें प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोर रहेगा।
इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, सविता महतो, सोमेश चंद्र सोरेन सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।









